नई दिल्ली: अगर किसी उपभोक्ता को गैस एजेंसी की ओर से समय पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है या डीलर गैस देने से मना कर रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता सीधे संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सरकार और गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
📞 भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
Bharat Gas
1800-22-4344 (टोल फ्री)
📞 इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
Indane
1800-2333-555 (टोल फ्री)
📞 एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
HP Gas
1800-2333-555 (टोल फ्री)
इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से उपभोक्ता गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी, बुकिंग से जुड़ी समस्या या डीलर की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित कंपनी द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाती है।
उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि यदि गैस एजेंसी द्वारा अनावश्यक देरी की जा रही है या किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है, तो तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

