Site icon DHN Bharat

Bihar Rajya Sabha Election Result: एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत

पटना: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर लिया है।

चुनाव परिणाम के अनुसार एनडीए को कुल 202 वोट प्राप्त हुए, जबकि महागठबंधन को मात्र 37 वोट ही मिल सके।


महागठबंधन को लगा झटका

मतदान के दौरान महागठबंधन को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे
इनमें तीन विधायक कांग्रेस के और एक विधायक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का बताया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इन विधायकों की अनुपस्थिति का असर भी चुनाव परिणाम पर पड़ा।


एनडीए की बड़ी राजनीतिक जीत

राज्यसभा चुनाव में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए ने बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया है। इस जीत को एनडीए के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में अब इस परिणाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे आने वाले चुनावों के लिए भी अहम माना जा रहा है।

Exit mobile version