राँची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डीबाडीह ओवरब्रिज के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
दो की हालत गंभीर
इस हादसे में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Thinker Statue, Keep Silence Statue – Modern Sculpture Design | Statues of Men Abstract Sculpture Decorative Objects, Table Top Decor for Livingroom Home Decor, Office Study (White)
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।