Site icon DHN Bharat

Ranchi News: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर अल्बर्ट एक्का चौक पर दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन

Hindu New Year Celebration Ranchi

राँची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर भव्य दीपोत्सव और आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर बीते वर्ष की विदाई और नए वर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गईं।


नववर्ष को लेकर उत्साह का माहौल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत किया। वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा।


क्या बोले मंच के पदाधिकारी

मंच के संस्थापक लाल ऋषिनाथ शहदेव ने कहा कि यह हिंदू नववर्ष सभी सनातनियों के लिए शुभ हो और सभी के जीवन में खुशियां लाए। उन्होंने लोगों से अपने घरों में धूमधाम से नववर्ष मनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

वहीं सुजीत सिंह ने कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस दिन सभी लोग पूजा-पाठ के साथ दिन की शुरुआत करें, घरों में मीठे पकवान बनाएं और परिवार व पड़ोसियों के साथ खुशियां साझा करें।


बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मंच के कई सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

लाल ऋषिनाथ शहदेव, सुजीत सिंह, निशांत यादव, दिलीप राय, मंटू दुबे, सूरज पांडे, सोनू भारद्वाज, नितिन ओझा, ऋषभ सिंह, रवि सिन्हा, अजय जायसवाल, राजू कुमार, मनोज यादव, रोहित कुमार, नवनीत कुमार, राजेश कुमार, अर्पित सिंह, कुंदन पाठक, शशिकांत तिवारी, विक्की शर्मा, सुनील बरनवाल, अभिषेक मिश्रा, कामेश्वर पाठक, किरण पाठक, अमित अमन, राजीव सिंह, बीरू पासवान, सोनू गुप्ता, मनीष केशरी, चंदन वर्मा, चंदन सिंह राजपूत, रवि चौधरी, कुशाग्र सिंह राजपूत, निशांत चौहान, सचिन परिदा और अन्य लोग शामिल रहे।

Exit mobile version