राँची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। टेंडर बगीचा के पास एनएच-75 स्थित 99 शॉप के (Ratu 99 shop)गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना
बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे गोदाम के बेसमेंट से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया।
दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
लाखों का नुकसान
दुकान संचालक अमन साहू के अनुसार, गोदाम में प्लास्टिक के सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
इस घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

