Site icon DHN Bharat

Petrol Diesel Price Hike: Nayara Energy ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike (नई दिल्ली): निजी ईंधन रिटेलर Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 से ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

यह बढ़ोतरी देशभर के करीब 7,000 पेट्रोल पंपों पर लागू की गई है, हालांकि सभी पंप इस दायरे में शामिल नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह फैसला वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है, जिससे सप्लाई और लागत पर असर पड़ा है।

वहीं, सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और दरें स्थिर बनी हुई हैं।

Exit mobile version