Royal Challengers Bangalore ने Chennai Super Kings के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन ठोकते हुए अपना नेट रन रेट जबरदस्त तरीके से बढ़ा लिया है।
Royal Challengers Bangalore ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रविवार को Chennai Super Kings को 43 रन से हरा दिया। यह सीएसके की लगातार तीसरी हार रही।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। Tim David (नाबाद 70) और Devdutt Padikkal (50 रन) ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। इनके अलावा कप्तान Rajat Patidar ने नाबाद 48 रन और Phil Salt ने 46 रन की अहम पारी खेली।
पडीक्कल ने 29 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्के उड़ाए। पाटीदार ने 19 गेंदों में एक चौका और 6 छक्के जड़े, वहीं सॉल्ट ने 30 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। Virat Kohli ने भी 18 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।
Magical Antifungal Cream | तेष्की चर्म रोग औषधि | Teshki Fungal Infection Ointment
जवाब में Chennai Super Kings की टीम Sarfaraz Khan के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके अलावा Prashant Veer ने 43 रन और Jamie Overton ने 37 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में Royal Challengers Bangalore के लिए Bhuvneshwar Kumar सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं Jacob Duffy, Krunal Pandya और Abhinandan Singh ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस शानदार जीत के बाद आरसीबी ने प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा उछाल दर्ज किया है।
Royal Challengers Bangalore ने इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है। टीम ने Rajasthan Royals को पीछे छोड़ दिया है।
आरसीबी का नेट रन रेट अब 2.501 हो गया है, जिसके दम पर वह पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान का नेट रन रेट 2.233 है और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई है।
