एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी बेटा फरार – पुलिस जांच में जुटी
Ranchi News : राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक बेटे ने ही अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे कमल साहू पर है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने कुदाली से अपने पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
फिलहाल आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

