Site icon DHN Bharat

Ratu news: राजधानी राॅंची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Ratu news

चटकपुर इलाके में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी – पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

Ratu news : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव देखा, तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन बिजली तार गुजर रहा है।

पुलिस को आशंका है कि युवक इसी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल युवक की पहचान और अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version