Site icon Daily Deals

silli News : सिल्ली में वज्रपात से 7 लंगूरों की मौत, पेड़ पर बैठे थे सभी जानवर

silli News

silli News : सिल्ली प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है। लोवादाग गांव के समीप स्थित सिल्ली-टिकर मार्ग पर मंगलवार को वज्रपात की घटना में सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग तीन बजे हल्की बारिश के दौरान सभी लंगूर एक आम के पेड़ पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से सभी लंगूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल जयप्रकाश साह मौके पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद सभी मृत लंगूरों को गड्ढे में दफनाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद बता रहे हैं।

Exit mobile version