United States–Iran तनाव के बीच दूसरे दौर की बातचीत तेज हो गई है। इस बीच Donald Trump ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दावा किया कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम (रिच यूरेनियम) के भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है।

US Iran Deal Update
US Iran Deal Update : United States और Iran के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच Donald Trump ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दावा किया कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम के भंडार को सौंपने पर राजी हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 6 हफ्तों के तनाव के बाद दोनों देश शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ‘रिच यूरेनियम’ का जिक्र करते हुए कहा, “वे हमें ‘न्यूक्लियर डस्ट’ लौटाने के लिए तैयार हैं।” अमेरिका का लंबे समय से आरोप रहा है कि तेहरान इस सामग्री का उपयोग परमाणु हथियार बनाने में कर सकता है। ट्रंप ने आगे कहा, “ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, अब सिर्फ बातचीत की मेज पर बैठना बाकी है।”
ईरान डील पर क्या बोले ट्रंप?
Donald Trump ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच डील होने की संभावना काफी मजबूत है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यदि समझौता हो जाता है और Islamabad में इसे अंतिम रूप दिया जाता है, तो वह खुद भी पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।
ट्रंप के मुताबिक, उन्हें भरोसा है कि Iran उन शर्तों पर सहमत हो गया है, जिनका वह लंबे समय से विरोध करता रहा था। इनमें परमाणु हथियार बनाने की मंशा छोड़ना और परमाणु सामग्री सौंपना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते में Strait of Hormuz को खोलना भी शामिल हो सकता है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
‘सीजफायर बढ़ाने की उम्मीद नहीं’
Donald Trump ने कहा कि Iran के साथ जारी दो सप्ताह के सीजफायर को आगे बढ़ाने की शायद जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने कहा, “वे लगभग हर मुद्दे पर सहमत हो चुके हैं, अब सिर्फ बातचीत की मेज पर आकर समझौते पर हस्ताक्षर करना बाकी है।”
इजरायल–लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम
ट्रंप ने गुरुवार को यह भी घोषणा की कि Israel और Lebanon 10 दिनों के सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि यह युद्धविराम न्यूयॉर्क समयानुसार शाम 5 बजे से लागू होगा।
साथ ही, ट्रंप ने JD Vance, Marco Rubio और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष Dan Caine को निर्देश दिया है कि वे इजरायल और लेबनान के साथ मिलकर स्थायी शांति समाधान की दिशा में काम करें।