Bokaro train accident : Damodar Valley Corporation (DVC) के बोकारो थर्मल पावर प्लांट परिसर में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे गेट पार कर रही एक गाड़ी अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
घटना के दौरान गाड़ी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब गाड़ी रेलवे फाटक पार कर रही थी और तभी अचानक मालगाड़ी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि चालक समय रहते बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि रेलवे गेट पर सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

TEKCOOL Mini Cooler for Room Cooling AC Portable Mini Fan Artic Cooler with 7 Colors LED Light, 1/2/3 H Timer, 3 Wind Speeds and 3 Spray Modes for Office,Home,Dorm,Travel?”