DHN Bharat

दुबई से पकड़ा गया प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर | कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ, गिरोह को बड़ा झटका

Prince Khan gang arrest : फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसे अजमान (दुबई) से पकड़ा गया, जिसके बाद भारत लाया गया।

Prince Khan gang arrest

Prince Khan gang arrest फिलहाल कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शैफी उर्फ मेजर गिरोह का सक्रिय सदस्य था और वह प्रिंस खान के निर्देश पर लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था।

बताया जा रहा है कि वह गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

लगातार पुलिस दबाव के चलते पहले से कमजोर पड़े प्रिंस खान गिरोह को इस गिरफ्तारी से बड़ा झटका लगा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि शैफी से पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि फरार अपराधी प्रिंस खान की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

Safari Omega spacious/large laptop backpack with Raincover, college bag, travel bag for men and women, Black, 30 Litre

Exit mobile version