RIMS OPD registration fee increase : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।
अब मरीजों को ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए 5 रुपये के बजाय 10 रुपये देने होंगे। यह नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुल्क में यह वृद्धि स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।
हालांकि शुल्क को दोगुना किया गया है, फिर भी इसे आम लोगों की पहुंच में रखते हुए तय किया गया है, ताकि मरीजों पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े।
