राज्य के कई हिस्सों में आज से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
Jharkhand Weather : मौसम विभाग ने रांची सहित 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में आज मेघ गर्जन, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
