Jharkhand Weather Update : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
