DHN Bharat

West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP की बढ़त, TMC पिछड़ी

West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates (ECI):
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य के 77 केंद्रों पर शुरू हो गई है। कुल 294 सीटों में से फिलहाल 293 पर ही गिनती हो रही है, क्योंकि दक्षिण 24 परगना की फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा और उसका परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 77 कर दी गई है, जबकि 2021 में यह 108 और 2016 में 90 थी। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है, जिसमें सबसे अंदरूनी घेरा केंद्रीय बलों के जिम्मे है।

रुझानों में बीजेपी मजबूत बढ़त बनाती दिख रही है और 150 के आंकड़े की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जबकि टीएमसी पिछड़ती जा रही है। शुरुआती दो घंटे की गिनती के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। कोलकाता फोर्ट सीट पर ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम पीछे चल रहे हैं। वहीं नंदीग्राम और भबानीपुर दोनों सीटों पर सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं, और खुद ममता बनर्जी भी पीछे चल रही हैं।

 

Tukzer Mouse pad with Non-Slip Rubber Base Desk Mat, Smooth Cloth Surface, Smooth Mouse Control, Speed and Precision Operation for Laser and Optical…

Exit mobile version