DHN Bharat

Jehanabad News: चलती कार में लगी भीषण आग, मारुति 800 जलकर क्षतिग्रस्त

Jehanabad Car Fire News: जहानाबाद:  में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मारुति 800 धू-धू कर जलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या BR06G9008 बिहार शरीफ से असम जा रही थी। इसी दौरान कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Homehop Rechargeable Camping Hanging Fan Light Waterproof LED Tent with USB Cable, 4 Modes Camping Lantern Lamp for Hiking, Emergency and Household Outdoor Indoor Use

आग लगते ही चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

जिला अग्निशमन कार्यालय के मुताबिक, 17 मई 2026 को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के निर्देश पर दमकल टीम तुरंत रवाना हुई और करीब 2 बजकर 4 मिनट पर घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से कार और उसमें रखे सामान का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ब्रेक लिकेज और तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

AgniKarma | अग्निकर्म चिकित्सा से कमर दर्द में तुरंत आराम #agnikarm

Exit mobile version