Site icon DHN Bharat

Trump Iran Attack ईरान पर बड़ा हमला क्यों नहीं कर पाए ट्रंप? तीन देशों के दबाव से बदला फैसला

Trump Iran Attack

Trump Iran Attack : पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है।

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (18 मई) को बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान पर मंगलवार (19 मई) को होने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के शीर्ष नेतृत्व की अपील के बाद लिया गया। ट्रंप के मुताबिक, खाड़ी देशों के नेताओं ने भरोसा जताया है कि ईरान के साथ एक बड़े समझौते की संभावना बन रही है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी की ओर से संदेश मिला था। इन नेताओं ने आग्रह किया कि ईरान के साथ बेहद अहम बातचीत जारी है, इसलिए फिलहाल सैन्य कार्रवाई से बचा जाए। उनका मानना है कि बातचीत के जरिए ऐसा समझौता हो सकता है जो अमेरिका और पूरे पश्चिम एशिया के हित में हो।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने इस फैसले की जानकारी इजरायल और मिडिल ईस्ट के उन सहयोगी देशों को भी दे दी है, जो इस पूरी प्रक्रिया में उनके साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने इसे एक सकारात्मक संकेत बताया, लेकिन साथ ही कहा कि अभी यह देखना बाकी है कि बातचीत किसी ठोस नतीजे तक पहुंचती है या नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब समझौता बेहद करीब दिखाई दिया, लेकिन आखिरकार सफल नहीं हो सका। हालांकि, इस बार हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका पहले ही एक बड़े कदम की ओर बढ़ चुका था, जिसे वह खुद नहीं चाहते थे, लेकिन उनका कहना था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Magical Antifungal Cream | तेष्की चर्म रोग औषधि | Teshki Fungal Infection Ointment

 

Table of Contents

Toggle

ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे’ — ट्रंप

Trump Iran Attack अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर साफ किया कि किसी भी संभावित समझौते की सबसे अहम शर्त यही होगी कि ईरान भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने बताया कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन को निर्देश दिए गए हैं कि मंगलवार को प्रस्तावित हमले को फिलहाल रोक दिया जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो जरूरत पड़ने पर तुरंत बड़े स्तर की सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इससे कुछ घंटे पहले खबरें सामने आई थीं कि पाकिस्तान के माध्यम से ईरान द्वारा भेजा गया नया 14 सूत्रीय प्रस्ताव अमेरिका को संतोषजनक नहीं लगा। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अगर ईरान अपने रुख में बदलाव नहीं करता, तो अमेरिका सैन्य विकल्प अपनाने पर मजबूर हो सकता है।

धागा मिश्री (Dhaga Mishri) | 100% शुद्ध खांडसारी मिश्री

Exit mobile version