सिविल सर्जन ने रांची के सभी नर्सिंग होम, अस्पताल और क्लीनिकों को क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत 7 दिनों के भीतर 6 महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित करने का आदेश दिया है।
क्या-क्या लगाना होगा अनिवार्य?
– रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट: सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध और अपडेटेड रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस को रिसेप्शन या किसी ऐसी जगह लगाना होगा जहां मरीज आसानी से देख सकें।
– रेट चार्ट: कंसल्टेशन फीस, जांच शुल्क, प्रोसीजर चार्ज, बेड चार्ज और अन्य सभी सर्विस चार्ज का आइटम-वाइज अपडेटेड रेट चार्ट प्रमुखता से लगाना होगा।
– डॉक्टरों का विवरण: संस्थान में उपलब्ध डाक्टरों का नाम, मेडिकल क्वालिफिकेशन, मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन, स्पेशलिटी और ड्यूटी टाइमिंग साफ तौर पर प्रदर्शित करना होगा।
– सेवाओं का विवरण: संस्थान में उपलब्ध मेडिकल सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी।
– मरीजों के अधिकार: मरीजों के अधिकार, शिकायत निवारण तंत्र और अन्य जरूरी जानकारी भी लगानी होगी।
– चार्ज में पारदर्शिता: मेडिकल सेवाओं के लिए वसूले जाने वाले शुल्क में पूरी पारदर्शिता रखनी होगी और कोई भी हिडेन चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

