राँची:
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 मार्च से 19 मार्च तक राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम अचानक खराब हो सकता है।

Allen Solly Men T-Shirt

Allen Solly Men T-Shirt


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं:

  • राँची

  • खूँटी

  • रामगढ़

  • पूर्वी सिंहभूम

  • पश्चिमी सिंहभूम

  • सरायकेला-खरसांवा

  • बोकारो

  • हजारीबाग

  • कोडरमा

  • धनबाद

  • गिरिडीह

  • देवघर

  • जामताड़ा

  • दुमका

  • गोड्डा

  • पाकुड़

  • साहिबगंज

इन जिलों में तेज हवा, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना अधिक बताई गई है।


17 मार्च को भी रहेगा खराब मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


18 और 19 मार्च को भी जारी रहेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि 18 मार्च को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है और रांची सहित राज्य के करीब 18 जिलों में तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

वहीं 19 मार्च को भी राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है।

joint pain treatment nea r meबिना ऑपरेशन घुटनों का दर्द, कमर दर्द, कंधा दर्द ठीक करें, बिना साइड इफेक्ट


रांची में बादल और हल्की बारिश

राजधानी रांची सहित कई जिलों में आसमान में घने बादल छा गए हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि आसपास के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली।


मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है:

  • खुले स्थानों से दूर रहें

  • पेड़ों के नीचे शरण न लें

  • बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *