DHN Bharat

रूसी (डैंड्रफ) को कम करने के लिए नींबू – Lemon To Get Rid Of Dandruff in Hindi

रूसी (डैंड्रफ) को कम करने के लिए नींबू – Lemon To Get Rid Of Dandruff in Hindi

Lemon

सिर में खुजली हाेना, बालों का कमजोर होकर गिरना या स्कैल्प में सूजन, इन सभी की वजह Dandruff हो सकता है। इसके होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें बैक्टीरिया के साथ फंगल संक्रमण भी शामिल है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है, जिसमें रूसी हटाने के लिए नींबू का उपयोग कारगर माना गया है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम डैंड्रफ को कम करने के लिए नींबू के फायदे बताने जा रहे हैं। आर्टिकल में उपलब्ध जानकारी विभिन्न शोध के आधार पर दी गई है। पाठक इस बात का ध्यान रखें कि नींबू रूसी का इलाज नहीं है। यह इस समस्या से बचाव और इसके प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। अगर समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

रूसी हटाने के लिए नींबू क्यों फायदेमंद है?

यह ताे हर कोई जानता है कि नींबू का उपयोग स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा, नींबू का इस्तेमाल रूसी हटाने के लिए घरेलू उपचार के रूप में भी फायदेमंद हो सकता है। इस विषय पर किए गए शोध में पाया गया कि मालासेजिया नामक फंगल इंफेक्शन की वजह से डैंड्रफ हो सकता है। वहीं, नींबू के अर्क में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो इस संक्रमण को रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा, नींबू के रस में लगभग 5 से 6 प्रतिशत तक सिट्रिक एसिड होता है, जिसमें संक्रमण और फंगल को दूर करने वाले एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। इस शोध के अनुसार हम कह सकते हैं कि रूसी हटाने के लिए नींबू का उपयोग मददगार हो सकता है।

रूसी हटाने के लिए नींबू का उपयोग – How To Use Lemon For Dandruff In Hindi

नेचुरल हेयर शैम्पू पाउडर – Amla, Reetha, Shikakai Mix | 100% हर्बल हेयर केयर

रूसी को कम करने के लिए नींबू का उपयोग अन्य घरेलू सामग्री : के साथ किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं कि रूसी के लिए नींबू को किस प्रकार अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।

1. सेब का सिरका और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

फंगल और बैक्टीरिया के कारण भी Dandruff  हो सकता है और एंटीमाइक्रोबियल व एंटीफंगल गुण इस समस्या को कुछ हद तक कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। यहां रूसी के लिए सेब के सिरका का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, यह एंटीफंगल के साथ एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भी समृद्ध होता है। ये दोनों गुण फंगल और बैक्टीरिया की वजह से होने वाली रूसी से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। इस आधार पर कहा सकता है कि डैंड्रफ को कम करने के लिए नींबू और सेब का सिरका मददगार हो सकता है।

2. बादाम का तेल और नींबू का रस

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

बादाम के तेल के फायदे में भी कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा शामिल है। दरअसल, बीटर आलमंड (Bitter Almond) का तेल एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुणों से समृद्ध होता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ये दोनों गुण रूसी से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, एक अन्य शोध में पाया गया कि टी ट्री ऑयल का उपयोग भी Dandruff को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।

3. एलोवेरा और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

एलोवेरा का उपयोग आमतौर पर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह Dandruff को दूर करने में भी फायदेमंद हो सकता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में की गई है। शोध के अनुसार, एलोवेरा के एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण रूसी की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं। रूसी को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है।

4. आंवला और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

आंवले का उपयोग डैंड्रफ को दूर करने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ के लिए भी किया जा सकता है। इस संबंध में एक शोध एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शोध के अनुसार, आंवले में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ये गुण Dandruff  की समस्या से बचाव और आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, एक अन्य शोध में पाया गया कि आंवला बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है।

5. दही और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

बालों के लिए दही का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई प्रकार की गुण होते हैं, जो Dandruff की समस्या को कम कर सकते हैं। दरअसल, प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ दही में लैक्टोबैसिलस पैरासेसी (Lactobacillus Paracasei, ग्राम पॉजिटिव बैक्टीरिया) होता है, जो रूसी को कम करने में मदद कर सकता है।

6. अंडा और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद

शरीर और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए अंडे के फायदे देखे गए हैं। इसके अलावा, स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए बालों में अंडा लगाना फायदेमंद हो सकता है। कई शोध संस्थाओं द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि अंडे में लेसिथीन (lecithin) नामक कंपाउंड होता है। यह बालों और स्कैल्प के विकारों को दूर करने में लाभदायक हो सकता है, जिनमें Dandruff  की समस्या भी शामिल है।

7. शहद और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

शहद का उपयोग सदियों से आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता रहा है। एक रिसर्च में पाया गया कि शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। शहद में पाए जाने वाले ये गुण खुजली और बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के साथ ही बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण की वजह से होने वाली Dandruff की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

चंदन मुल्तानी फेस पैक – Glowing & Clear Skin के लिए हर्बल पाउडर | 100% नैचुरल

8. बेकिंग सोडा और नींबू

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

बेकिंग सोड का उपयोग भी रूसी के लिए किया जा सकता है। दरअसल, बेकिंग सोडे में एंटीफंगल गुण होते हैं और यह स्कैल्प पर पनपने वाले फंगल को कम करने में मदद कर सकते हैं (14)। इससे फंगल की वजह से होने वाली रूसी से फायदा मिल सकता है।

9. संतरे का छिलका

सामग्री :

क्या करें?

कैसे है फायदेमंद :

रूसी के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी कारगर हो सकता है। एक शोध के अनुसार, संतरे के छिलके में लिमोनेन नामक घटक की उच्च मात्रा पाई जाती है और लिमोनेन में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। एंटीफंगल गुण फंगल संक्रमण के कारण होने वाले डैंड्रफ को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल, इस विषय में अभी और शोध की आवश्यकता है।

10. मेथी के बीज का पाउडर

सामग्री :

क्या करें?

कैसे हैं फायदेमंद :

मेथी के बीज का उपयोग भी कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। शोध के अनुसार, इसमें एंटी Dandruff  गुण पाए जाते हैं। इस गुण के कारण रूसी को कम करने लिए मेथी के फायदे देखे जा सकते हैं। यह रूसी को पैदा करने वाले फंगल को मारने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें – अश्वगंधा के शानदार फायदे और उपयोग | Ashwagandha Benefits in Hindi

Exit mobile version