Ratu Fraud Case Arrest
रातू: Ranchi के रातू थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान परहेपाठ निवासी हाजी शमशाद, पिता लुकमान अंसारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कुछ दिनों से फुटकल टोली स्थित न्यू पिर्रा में किराए के मकान में रह रहा था।

Table of Contents
ToggleNutriPro Juicer Mixer Grinder – Smoothie Maker – 500 Watts (2 Jars & 1 Blade, Silver) – 2 Year Warranty
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 347/19 दर्ज था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद थाना में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार चलाया जा रहा है और लंबित मामलों में कार्रवाई तेज की गई है।