रांची: झारखंड में 1 सितंबर से शराब की बिक्री पूरी तरह निजी हाथों में चली जाएगी। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही शराब और बियर के दाम भी बढ़ जाएंगे।

उत्पाद विभाग की ओर से नई उत्पाद नियमावली 2005 लागू की गई है, जिसके बाद शराब व बियर की कीमतों में वृद्धि की गई है।

👉 किस पर पड़ेगा असर?

  • कम कीमत वाली शराब और बियर पीने वाले ग्राहकों पर सबसे ज्यादा बोझ पड़ेगा।

  • 180 रुपये में मिलने वाली 650 एमएल बियर अब 200 रुपये में मिलेगी।

  • ब्लेंडर्स प्राइड (750 एमएल) की कीमत 1050 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये हो गई है।

👉 सरकार का दावा

सरकार ने वैट घटाने की घोषणा की है, लेकिन साथ ही नए टैक्स लगाकर राजस्व बढ़ाने की कोशिश की है। नतीजा यह हुआ कि उपभोक्ताओं को अब ज्यादा दाम चुकाने पड़ेंगे।

Categories: Ranchi Live

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *