राँची: राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। SSP राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से शहर के पांच थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नए अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है।
इन थानों में बदले गए प्रभारी
जिन थानों में बदलाव किया गया है, उनमें शामिल हैं:
-
धुर्वा थाना
-
कोतवाली थाना
-
लोअर बाजार थाना
-
डेली मार्केट थाना
-
कांके थाना
नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:
-
कुणाल कुमार – कांके थाना प्रभारी
-
नितिन कुमार – डेली मार्केट थाना प्रभारी
-
सनोज चौधरी – कोतवाली थाना प्रभारी
-
लव कुमार सिंह – लोअर बाजार थाना प्रभारी
-
अरुण महथा – धुर्वा थाना प्रभारी
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
SSP द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0 Comments