
OnePlus भारतीय बाजार में अपनी Nord सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है और जल्द ही OnePlus Nord 6 को लॉन्च कर सकता है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन पहले ही कई देशों में अप्रूवल हासिल कर चुका है और TDRA, GCF तथा SIRIM जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। हाल ही में कंपनी ने चीन में अपनी Turbo 6 सीरीज पेश की है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। ये दोनों डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं और इनमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ कंपनी भारत और ग्लोबल मार्केट में Nord 6 और Nord CE 6 को लॉन्च कर सकती है।
GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord 6 को मलेशिया में SIRIM, यूएई में GCF और TDRA जैसे कई ग्लोबल सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। गौर करने वाली बात यह है कि OnePlus पहले भी अपनी Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स को हल्के बदलावों के साथ ग्लोबल मार्केट में रीब्रांड कर चुका है।
OnePlus Nord 6 कब होगा पेश
OnePlus Nord 6 के
कई सर्टिफिकेशन सामने आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। पिछले साल OnePlus Nord 5 को जुलाई में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस बार Nord 6 को उससे पहले लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 चीन में लॉन्च हुए Turbo 6 पर आधारित हो सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे Nord सीरीज का सबसे दमदार स्मार्टफोन बना सकता है। इसमें 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज दी जा सकती है, साथ ही यह Android 16 पर काम करेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की फुल HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60Hz से 165Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi डेंसिटी और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है।
OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP का वाइड एंगल कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन का वजन लगभग 217 ग्राम और मोटाई 8.50mm हो सकती है।
Leucoderma- Vitiligo Cream- सफ़ेद दाग क्रीम- Safed Daag Cream | Switra Malham | श्वित्रा नाशक
0 Comments