Ekana Cricket Stadium में पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 126 रन बनते हैं।

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में Delhi Capitals अपने अभियान की शुरुआत Lucknow Super Giants के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में खेला जाएगा। Axar Patel की कप्तानी में दिल्ली जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी, वहीं एलएसजी अपनी होम ग्राउंड पर मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पृथ्वी शॉ की फॉर्म पर रहेंगी नजरें
Delhi Capitals के लिए पिछला सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाया, लेकिन दूसरे हाफ में लय खो दी। कागज पर आईपीएल 2026 में दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में KL Rahul जैसे अनुभवी बल्लेबाज के साथ Prithvi Shaw पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
शॉ की फॉर्म पर खास नजरें होंगी, क्योंकि उनकी टीम में वापसी हुई है। वहीं Abishek Porel ने पिछले सीजन 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाकर प्रभावित किया था। मिडिल ऑर्डर में Karun Nair, Tristan Stubbs, Axar Patel और Nitish Rana टीम को संतुलन देते हैं। साथ ही David Miller के आने से बल्लेबाजी क्रम और मजबूत हुआ है।
दिल्ली को खल सकती है मिचेल स्टार्क की कमी
Delhi Capitals के लिए समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा और विपराज निगम फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि शुरुआती मुकाबलों में Mitchell Starc की गैरमौजूदगी टीम को जरूर प्रभावित कर सकती है। उनके नहीं होने पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी Lungi Ngidi या Dushmantha Chameera के कंधों पर आ सकती है, जिनका साथ Mukesh Kumar और T Natarajan देंगे।
वहीं स्पिन विभाग की कमान Kuldeep Yadav और Axar Patel संभालते नजर आएंगे।
लखनऊ के पास स्टार विदेशी खिलाड़ियों की भरमार
Lucknow Super Giants की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में Mitchell Marsh, Nicholas Pooran और Aiden Markram जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं।
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान Rishabh Pant के साथ Ayush Badoni, Shahbaz Ahmed और Abdul Samad संभालते नजर आएंगे। Wanindu Hasaranga की फिटनेस पर अभी भी संशय बना हुआ है और उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं मिल सका है।
गेंदबाजी में भी लखनऊ की टीम मजबूत दिख रही है। नई गेंद के साथ Mohammed Shami का साथ Mayank Yadav या Anrich Nortje दे सकते हैं। वहीं Avesh Khan, Prince Yadav और Arjun Tendulkar जैसे विकल्प भी टीम को मजबूती देते हैं।
साथ ही Mayank Yadav की फिटनेस पर भी फैंस की खास नजरें रहेंगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
आईपीएल में Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली ने 4 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि लखनऊ को 3 मुकाबलों में जीत मिली है।
0 Comments