RCB  ने CSK को हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भी टीम की रणनीति स्पष्ट रही—ज्यादा से ज्यादा आक्रामक खेल दिखाना।

Bengaluru: RCB vs CSK : पिछले सीजन की चैंपियन RCB ने Indian Premier League 2026 की शुरुआत भी दमदार अंदाज में की है। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम ने रविवार को Chennai Super Kings को भी एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।

बेंगलुरु की टीम इस वक्त पूरी तरह चैंपियन जैसी नजर आ रही है। वह सिर्फ जीत ही नहीं रही, बल्कि विरोधियों को बुरी तरह मात दे रही है। टीम ने मुकाबले में जबरदस्त आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कुल 19 छक्के जड़े। कप्तान Rajat Patidar ने भी साफ कर दिया कि टीम की रणनीति गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाने की थी।

Royal Challengers Bengaluru के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में धमाकेदार अंदाज दिखाया। Devdutt Padikkal ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, जबकि Tim David ने महज 25 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कप्तान Rajat Patidar ने भी 19 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में Chennai Super Kings की टीम कभी भी लक्ष्य के करीब नजर नहीं आई और अंततः 43 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

मैच के बाद कप्तान Rajat Patidar ने कहा, “जीत के बाद काफी अच्छा लग रहा है। गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी और Virat Kohli व Phil Salt ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बेहद शानदार था।”

उन्होंने आगे कहा, “नॉन-स्ट्राइकर छोर से मैंने कई छक्कों का आनंद लिया। मेरी सोच बिल्कुल साफ थी—गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाना है। Tim David एक विशेषज्ञ हैं और बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हैं। उन्होंने जो 106 मीटर का छक्का लगाया, उस समय मैं बस गेंद को देखता रह गया।”

गेंदबाजों की सराहना करते हुए पाटीदार ने कहा, “Krunal Pandya और Suyash Sharma विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं। सुयश ने शानदार चार ओवर डाले। जब भी मैं दबाव में होता हूं, तो मैं कृणाल की ओर देखता हूं—मुझे उन पर पूरा भरोसा है। अब हमारी नजरें अगले मुकाबले पर हैं।”

Chennai Super Kings की टीम Sarfaraz Khan के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। टीम के लिए Prashant Veer ने 43 रन और Jamie Overton ने 37 रनों का योगदान दिया। यह सीएसके की लगातार तीसरी हार रही।

वहीं Royal Challengers Bengaluru के लिए Bhuvneshwar Kumar सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके। Jacob Duffy, Krunal Pandya और Abhinandan Singh ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि Suyash Sharma को 1 विकेट मिला।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *