Skip to content

Ranchi Crime News: 50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य गिरफ्तार

PLFI

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पीएलएफआई के पर्चे, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर गांव निवासी बजरंग महतो से रंगदारी मांगने से जुड़ा है। आरोपियों ने पीएलएफआई के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी देकर 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की थी।

इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और जाल बिछाकर लेवी वसूलने पहुंचे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संगठन के अन्य सदस्यों और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में उग्रवादी गतिविधियों और रंगदारी वसूली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

KLOSIA Women’s Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set

व्रण नाशक औषधि मल्हम || Vrana Nashak Aushadhi Malham

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *