Skip to content

भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप: कांके थाना प्रभारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका

रांची। जिले के कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक इन दिनों भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोपों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

कांके क्षेत्र में एक आदिवासी जमीन विवाद का मामला अब झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। गढ़ हुसिर की रहने वाली सुभाषो देवी ने कांके थाना प्रभारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। इस याचिका की फाइलिंग संख्या 5283/2026 दर्ज बताई जा रही है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांके थाना प्रभारी ने भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया। साथ ही अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए उन्हें लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *