रांची/धनबाद: झारखंड में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर Prince Khan के गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने धनबाद में छिपे गैंग के शूटर्स को घेरकर मुठभेड़ की, जिसमें गैंग के तीन अपराधी घायल हो गए।

 

Neosmuk Magnetic Hooks, Heavy Duty 130Lb Strong Magnets For Cruise Cabins, Ship Essentials, Large Metal Hooks For Hanging On Fridge, Extra Super Magnet Hanger

यह मुठभेड़ धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया। मौके से पुलिस ने हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं।
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने बताया कि रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि घटना में शामिल अपराधी धनबाद में छिपे हुए हैं। इसके बाद रांची पुलिस की टीम धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी अपराधी भागाबांध ओपी क्षेत्र के एक खंडहरनुमा मकान में छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में घायल अपराधियों की पहचान अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल अमन के रूप में हुई है। इनमें अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल अमन धनबाद के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी रांची के रेस्टोरेंट गोलीकांड में शामिल थे। इसके अलावा धनबाद में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है।
फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *