Skip to content

Palamu News: पलामू पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप पकड़ी, हरियाणा भेजने की थी तैयारी

Palamu News: झारखंड में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अफीम की खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि Daltonganj Railway Station के पास अफीम की डिलीवरी होने वाली है। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने यात्री शेड के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 263 ग्राम अफीम बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार रजक और सत्यदेव यादव के रूप में हुई है, जो चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी अफीम को ट्रेन के जरिए हरियाणा ले जाकर सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस के अनुसार, इनके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।

इस मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Diego Garcia पर ईरान का मिसाइल हमला: हिंद महासागर में बढ़ा तनाव, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

Magical Antifungal Cream | तेष्की चर्म रोग औषधि | Teshki Fungal Infection Ointment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *