Ratu News: Ranchi रातू थाना कांड संख्या- 111/26, दिनांक-03.04.26, धारा-140(3) BNS से जुड़े मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा किया है।
02.04.2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे ग्राम-झखराटांड़ में सुबोध पाठक के घर पर ग्रामीणों ने पिछले 8 वर्षों से रह रही लड़की के लापता होने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस संबंध में रातू थाना संहा सं०-34, दिनांक-02.04.2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
लड़की की तलाश के लिए बिहार के औरंगाबाद तक सूचना भेजी गई तथा सुबोध पाठक के घर पर FSL टीम द्वारा जांच भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद नाबालिग लड़की के लापता होने को लेकर रातू थाना कांड संख्या-111/26, दिनांक-03.04.26, धारा-140(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय, रांची की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और टोल प्लाजा के फोटोग्राफ के आधार पर पूछताछ में सुबोध पाठक और उनके पुत्र राहुल पाठक ने नाबालिग लड़की की हत्या करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि शव को एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245 से गया ले जाकर दाह संस्कार कर दिया गया।
पुलिस ने संबंधित एंबुलेंस को जप्त कर लिया है। एंबुलेंस चालक पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उसे बताया गया था कि 13 वर्षीय पुत्री की मृत्यु हो गई है और उसे गया ले जाकर दाह संस्कार करना है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतका का संपर्क इंस्टाग्राम के माध्यम से राहुल पाठक के साले से था और इसी कारण लोक-लाज के चलते हत्या की गई।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सुबोध पाठक और राहुल पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
📌 गिरफ्तार आरोपी
- सुबोध पाठक
- राहुल पाठक (पिता – सुबोध पाठक), निवासी – ग्राम झखराटांड़, रातू
📦 बरामद सामान
- एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245
- मोबाइल फोन (2)
👮 छापेमारी दल
- पु०नि०-सह-थाना प्रभारी आदिकांत महतो
- पु०अ०नि० महेश प्रसाद कुशवाहा
- पु०अ०नि० संतोष यादव
- पु०अ०नि० अनुरंजन कुमार
- पु०अ०नि० छोटू कुमार
- पु०अ०नि० विशेश्वर कुमार
- रातू थाना रिजर्व गार्ड
0 Comments