Skip to content

रांची में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, DC मंजूनाथ भजंत्री की अहम बैठक 13 अप्रैल को

जिला स्तर पर शुल्क समिति का गठन, फीस बढ़ोतरी और RTE नियमों पर होगी विस्तृत चर्चा

RANCHI NEWS : रांची में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तर पर शुल्क समिति का गठन किया है।

इसी विषय पर 13 अप्रैल को DC मंजूनाथ भजंत्री निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक आर्यभट्ट सभागार में दोपहर 1 बजे आयोजित होगी।

बैठक में शुल्क समिति के गठन, उसकी कार्यप्रणाली और स्कूलों द्वारा फीस तय करने एवं उसमें बढ़ोतरी की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही Right to Education Act (RTE) के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में निजी स्कूलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श होगा।

प्रशासन की इस पहल से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *