Skip to content

रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक की आशंका, तमाड़ में पुलिस की छापेमारी

रांगामाटी के एक स्कूल में संदिग्ध गतिविधि, 4 हिरासत में, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

रांची: राजधानी रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। तमाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांगामाटी स्थित एक स्कूल में पेपर लीक की आशंका के बाद पुलिस ने छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रांगामाटी स्थित एक स्कूल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के जमा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। यह स्कूल रांगामाटी मेन रोड से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर अंदर स्थित है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद दो परीक्षार्थी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया।

सूत्रों के मुताबिक, रांची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही घटनास्थल से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। फिलहाल जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *