शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने X पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की कि युद्धविराम की शेष अवधि के दौरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।

 

Iran Hormuz Strait News

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने का एलान किया है. इस मार्ग से दुनिया की तेल और गैस सप्लाई का 20 फ़ीसदी हिस्सा गुजरता है

: उन्होंने अपने बयान में कहा कि लेबनान में युद्धविराम के बाद, बाकी बची अवधि तक सभी व्यापारिक जहाज़ों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति रहेगी और इसे पूरी तरह खुला रखा जाएगा।

वहीं, अमेरिका ने इसी सप्ताह की शुरुआत में ऐलान किया था कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट पर नौसैनिक नाकाबंदी लागू करेगा।

इससे पहले फरवरी में, अमेरिका-इज़राइल हमलों के जवाब में ईरान ने दुनिया के सबसे व्यस्त तेल परिवहन मार्गों में से एक होर्मुज़ स्ट्रेट को कई हफ्तों तक प्रभावी रूप से बंद कर दिया था।

ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल दो सप्ताह का युद्धविराम लागू है, जो 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है।

बातचीत शुरू करने से पहले ईरान ने शर्त रखी थी कि लेबनान समेत पूरे मध्य-पूर्व में युद्धविराम होना चाहिए। हालांकि, इसराइल और अमेरिका ने स्पष्ट किया था कि इस समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया गया है।

उस समय ईरान के साथ-साथ मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने भी यह कहा था कि युद्धविराम में लेबनान को शामिल किया जाना जरूरी है।

आईआरजीसी ने क्या कहा?

ईरान के सरकारी टीवी ने एक “वरिष्ठ सैन्य अधिकारी” के हवाले से बताया है कि इन जहाज़ों की आवाजाही केवल तय किए गए मार्गों से ही होगी और इसके लिए Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) की नौसेना से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा।