Khunti murder case : रविवार सुबह अड़की थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बीरबांकी-घाघरा रोड किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। यह इलाका खूंटी जिला के अंतर्गत आता है।
स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। शव की स्थिति बेहद गंभीर और क्रूर घटना की ओर इशारा कर रही है।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

0 Comments