jharkhand Weather Alert : मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को झारखंड के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी क्षेत्रों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा—में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

भीषण गर्मी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। मझगांव में सबसे अधिक 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिमडेगा में 13 मिमी, जमशेदपुर में 2.8 मिमी और तोरपा में 2.5 मिमी वर्षा हुई।

तापमान की बात करें तो खूंटी का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

Zulaxy Photo Frame Hooks for Wall Without Drilling, 10 Pack Self Adhesive Hooks for Wall Heavy Duty Strong Nail Free for Hanging Photo Frame (Hanging Hook,...Zulaxy Photo Frame Hooks for Wall Without Drilling, 10 Pack Self Adhesive Hooks for Wall Heavy Duty Strong Nail Free for Hanging Photo Frame (Hanging Hook,…


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *