Skip to content

Ranchi traffic update : आक्रोश रैली से कई सड़कें प्रभावित

Ranchi traffic update : झारखंड में आज (25 अप्रैल) भाजपा महिला मोर्चा की “आक्रोश रैली” को लेकर राजधानी राॅंची में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है।

पूर्व घोषित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी रैली में मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी। इस दौरान बरियातू रोड, रेडियम रोड, सर्कुलर रोड, जेल रोड, मेन रोड और कोकर रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इन मुख्य मार्गों के अलावा आसपास की सड़कों पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।

रैली सुबह 10 बजे निर्धारित है, हालांकि इसके 11 बजे के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह समय स्कूलों की छुट्टी का भी होता है, जिससे सड़कों पर स्कूली बसों की संख्या अधिक रहेगी और जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऊपर से भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

रांची पुलिस ने रैली को देखते हुए व्यापक तैयारी की है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि यातायात को सुचारू रखा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि बहुत जरूरी न हो तो इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *