Chaibasa Saranda encounter : चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार, रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी है, जिससे पूरा इलाका तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि छोटानगर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के नेतृत्व में दस्ता सक्रिय है। इसी इनपुट के आधार पर जिला पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ऑपरेशन बेहद सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन तेज कर रहे हैं।

फिलहाल इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

AERYS Digital Alarm Clock with Automatic Sensor, Date and Temperature Display, Compact Desk Table Clock for Students, Home, Office, Bedroom, Living Room...

AERYS Digital Alarm Clock with Automatic Sensor, Date and Temperature Display, Compact Desk Table Clock for Students, Home, Office, Bedroom, Living Room…


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *