Amazon Great Summer Sale 2026: सेल की शुरुआत 8 मई 2026 से होगी, जबकि 5 मई से इसका अर्ली एक्सेस शुरू हो जाएगा। इस सेल में सैमसंग से लेकर ओप्पो तक कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। खास तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra को करीब 25,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल के ऑफर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

Amazon Great Summer Sale 2026

Samsung Galaxy S25 Ultra पर 25 हजार रुपये तक की छूट
अमेजन की आने वाली सेल में सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra कम कीमत में उपलब्ध होगा। सेल पेज के मुताबिक, यह फोन करीब 94,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जो कि डिस्काउंट के बाद की कीमत है। फिलहाल इसकी आधिकारिक कीमत 1,19,999 रुपये है, यानी सेल के दौरान ग्राहकों को लगभग 25,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

Amazon Great Summer Sale 2026

OnePlus 13s पर शानदार ऑफर
अमेजन सेल में OnePlus के स्मार्टफोन्स पर भी जबरदस्त छूट मिलेगी। फिलहाल इस फोन की आधिकारिक कीमत 51,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे करीब 46,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ध्यान रहे कि यह कीमत बैंक डिस्काउंट शामिल होने के बाद मिलेगी।

Amazon Great Summer Sale 2026

गेमर्स के लिए बेहतरीन विकल्प
iQOO 15R भी इस सेल में काफी सस्ते में उपलब्ध होगा। मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 57,999 रुपये है, लेकिन अमेजन ग्रेट समर सेल में इसे करीब 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Amazon Great Summer Sale 2026

फोल्डेबल फोन पर भी बड़ा डिस्काउंट
Samsung Galaxy Z Fold 7 भी इस सेल में कम कीमत पर उपलब्ध होगा। अभी इसकी कीमत 1,74,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे करीब 1,64,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों को करीब 10,000 रुपये की बचत होगी। ध्यान दें, यह कीमत बैंक डिस्काउंट के साथ लागू होगी।

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *