Bihar-Jharkhand Weather : बिहार और झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है, तो कभी ठंडी हवाओं से राहत मिल रही है। हर 24 से 48 घंटे में मौसम का रुख बदल रहा है, जिसका सीधा असर अधिकतम तापमान पर देखने को मिल रहा है।
4 मई मौसम अपडेट
बिहार-झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में 70–80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी भारत के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।
बिहार में 21 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट
पटना समेत बिहार के 21 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मेघ गर्जन, बिजली गिरने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बदलते मौसम में सावधानी जरूरी
पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है। पिछले दस दिनों से शहर के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश, कभी तेज धूप, कभी लू और फिर पुरवा हवाओं की ठंडक—राजधानी में मौसम के सभी रंग नजर आ रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम समय में तापमान में बदलाव खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। शरीर इस तेजी से बदलते मौसम के साथ तालमेल नहीं बिठा पाता, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
बंगाल में चुनावी हलचल के बीच बिहार में बदला मौसम
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं का असर फिलहाल बना हुआ है। करीब आठ-नौ दिन पहले तक पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवाएं चल रही थीं, लेकिन अब मौसम का रुख बदल गया है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बिहार के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले दस दिनों में पटना के अधिकतम तापमान में करीब 11 डिग्री तक की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है और अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
झारखंड में ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा
झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है और राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में संताल परगना और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है।
रांची सहित अन्य जिलों में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके चलते अगले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
रांची में पांच दिनों में 5 डिग्री गिरा तापमान
रांची का तापमान बीते पांच दिनों में करीब 5 डिग्री तक गिर गया है। रविवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, सिमडेगा और लोहरदगा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
मौसम विभाग ने संताल परगना के सभी जिलों के अलावा कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में आंधी, गरज और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
Wezone Manual Drinking Water Pump Dispenser for 20 to 25 Litre Bottles | Hand Press Plastic Water Can Pump for Home Office Camping | Easy Fit Vacuum Action…
0 Comments