5 मई को झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update :मौसम विभाग ने 5 मई को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं।

विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

वहीं 6 मई से 10 मई तक पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 4 मई से 8 मई के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


SOFTSPUN Microfiber Cloth - 4 pcs - 40x40 cms - 340 GSM Grey! Thick Lint & Streak-Free Multipurpose Cloths - Automotive Microfiber Towels for Car Bike...


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *