Trump Iran Attack : पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है।
अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (18 मई) को बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान पर मंगलवार (19 मई) को होने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के शीर्ष नेतृत्व की अपील के बाद लिया गया। ट्रंप के मुताबिक, खाड़ी देशों के नेताओं ने भरोसा जताया है कि ईरान के साथ एक बड़े समझौते की संभावना बन रही है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी की ओर से संदेश मिला था। इन नेताओं ने आग्रह किया कि ईरान के साथ बेहद अहम बातचीत जारी है, इसलिए फिलहाल सैन्य कार्रवाई से बचा जाए। उनका मानना है कि बातचीत के जरिए ऐसा समझौता हो सकता है जो अमेरिका और पूरे पश्चिम एशिया के हित में हो।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने इस फैसले की जानकारी इजरायल और मिडिल ईस्ट के उन सहयोगी देशों को भी दे दी है, जो इस पूरी प्रक्रिया में उनके साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने इसे एक सकारात्मक संकेत बताया, लेकिन साथ ही कहा कि अभी यह देखना बाकी है कि बातचीत किसी ठोस नतीजे तक पहुंचती है या नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब समझौता बेहद करीब दिखाई दिया, लेकिन आखिरकार सफल नहीं हो सका। हालांकि, इस बार हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका पहले ही एक बड़े कदम की ओर बढ़ चुका था, जिसे वह खुद नहीं चाहते थे, लेकिन उनका कहना था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
Magical Antifungal Cream | तेष्की चर्म रोग औषधि | Teshki Fungal Infection Ointment